26 जुलाई 2020 - 14:11
कोरोना के बाद कौन सा देश विजयी और अधिक मज़बूत बन कर उभरेगा? बताया न्यूयार्क टाइम्ज़ ने

न्यूयार्क टाइम्ज़ में रूचिर शर्मा का एक लेख छपा है जिसमें उन्होंने कोरोना पर विभिन्न देशों की प्रतिक्रिया का जायज़ा लेते हुए बताया है कि कौन सा देश कोरोना के बाद अधिक शक्ति के साथ उभरेगा?

आएं उस देश के बारे में सोचें जो पश्चिम में एक बड़ी आर्थिक शक्ति है जहां ज़रा देश से कोरोना फैला लेकिन वहां की सरकार ने कोरोना का इन्कार और उससे बचाव में  देर करने के बजाए बड़ी तेज़ी से उपाय किया। इस देश की सरकार कोरोना में ग्रस्त लोगों को खोज कर उसके फैलाव पर तेज़ी के साथ काबू पाने की कोशिश की ताकि इस तरह से अन्य विकसित देशों की तुलना में इस देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या कम रहे। कोरोना पर क़ाबू पाने के प्रयास में भले ही इस देश की अर्थ व्यवस्था ठहर गयी लेकिन हालात बड़ी तेज़ी के साथ सामान्य हो गये। इस देश के प्रमुख की प्रतिक्रिया इतनी ज़बरदस्त और प्रभावशाली थी कि उनकी लोकप्रियता इस संकट के बाद 40 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक पहुंच गयी।

 

 

यह जो कुछ कहा गया है एंगिला मर्केल के नेतृत्व में जर्मनी की तस्वीर है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने दक्षिणपंथी और वामपंथी दलों को हाशिये पर डाल दिया है। एंगिला मर्केल की सरकार ने कोरोना पर क़ाबू पाने के लिए सभी देशों के साथ सहयोग किया।

    आज जर्मनी की जो स्थिति है उससे साफ लगता है कि दुनिया की यह बड़ी अर्थ व्यवस्था, संभावित रूप से कोरोना के बाद अधिक विकसित होगा। कोरोना ने दुनिया की बड़ी से बड़ी अर्थ व्यवस्थाओं को प्रभवित किया है लेकिन सवाल यह है कि कोरोना के बाद के हालात में दुनिया की कौन सी अर्थ व्यवस्था फलने फूलने की ताक़त रखती है?

 

     वर्तमान समय में अमरीका और चीन, तकनीकी शक्ति व क्षमता के बावजूद कर्ज़े में डूबे हैं और दोनों देशों की सरकारों पर कोराना के प्रति रवैये के लिए आलोचना की जा रही है। इन हालात में वियतनाम के हालात आशाजनक हैं। एक अन्य देश रूस है, इस देश की अर्थ व्यवस्था का अपना आकर्षण है। रूस के राष्ट्रपति विलादमीर पुतीन, देश को विदेशियों के आर्थिक दबाव से बचाने और रूस को दोबारा उसकी पुरानी पोज़ीशन दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

    लेकिन इन सब के बावजूद यही लगता है कि इन प्रतियोगिता में जीत जर्मनी की होगी। आज जब पूरी दुनिया में बेरोज़गारी फैल चुकी है और लोग अपनी सैलरी को लेकर परेशान हैं, जर्मनी में अधिकांश मज़दूर, सैलरी पा रहे हैं, इस देश की सरकारी व्यवस्था सदियों से संकट के समय कंपनियों की मदद पर आधारित है ताकि वह मजबूर होकर लोगों को नौकरी से न निकालें। जर्मनी ने हालिया वर्षों में सामाजिक सुविधा स्तर और बेहतर किया है।

    कोरोना ने एंगिला मर्केल की ताक़त बढ़ा दी और वह अब दुनिया के इतिहास की एक बेहद मज़बूत नेता बन चुकी हैं। जर्मनी एक बूढ़ा समाज है जहां कंज़रवेटिव लोग रहते हैं। आलोचकों का कहना है कि अतीत में बदलाव की धीमी प्रक्रिया एक गलती थी। सन 2000 के आरंभ में जब जर्मनी को युरोप का बीमार देश कहा जाता था, इस देश ने सुधार कार्यक्रम शुरु किया था जिसके बाद आज वह युरोप की सब से अधिक स्थिर अर्थ व्यवस्था बन चुका है। हालांकि कोरोना, डिजिटलाइजेशन और भूमंडलीकरण की प्रक्रिया को धीमा कर रहा है और देशों के क़र्ज़े बढ़ रहे हैं लेकिन इन हालात में जर्मनी अधिक ताक़त के साथ डटा हुआ है।